बलरामपुर
बलरामपुर में शुक्रवार को संयुक्त बार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने बलरामपुर-बहराइच मार्ग को जाम कर दिया और काले कानून को वापस लेने की मांग करते हुए,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर में शुक्रवार को संयुक्त बार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने बलरामपुर-बहराइच मार्ग को जाम कर दिया और काले कानून को वापस लेने की मांग करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कलम बंद हड़ताल भी जारी रखी, जो बार काउंसिल के निर्देश पर करीब एक सप्ताह से चल रही है।
बताते चले किं इस दौरान करीब एक घंटे तक बलरामपुर-बहराइच मार्ग पर यातायात बाधित रहा। वकील मुख्य मार्ग पर धरने पर बैठे नजर आए हैं, काफी संख्या में भीड़ नजर आई है। सरकार विरोधी जमकर नारे लगे हैं। योगी मोदी मुर्दाबाद के नारे वकीलों ने जमकर लगाए है।यह विरोध केंद्र सरकार द्वारा अधिवक्ता अधिनियम 1961 में प्रस्तावित संशोधन को लेकर है। वकील 20 फरवरी से कलम बंद हड़ताल पर हैं। इससे पहले उन्होंने न्यायालय परिसर से डीएम कार्यालय तक मार्च निकाला था। वकीलों ने अपर जिलाधिकारी को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा था।
इस विरोध प्रदर्शन में जिला बार संघ के अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह, महामंत्री केजी श्रीवास्तव, दि कलेक्ट बार के अध्यक्ष रमेश चंद्र त्रिपाठी, महामंत्री कमलेश्वर सिंह, युवा बार के अध्यक्ष अनिल शुक्ला, महामंत्री शिव योगी शुक्ला और अन्य कई अधिवक्ता शामिल हुए। उन्होंने सड़क जाम करके काले कानून के खिलाफ अपना विरोध जताया।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025


















