बलरामपुर:अधिवक्ता अधिनियम में प्रस्तावित संशोधन के विरोध में बलरामपुर में कलम बंद हड़ताल

बलरामपुर

केंद्र सरकार द्वारा अधिवक्ता अधिनियम 1961 में प्रस्तावित संशोधन का विरोध किया काले कानून के विरोध में आज बलरामपुर जिले के अधिवक्ताओं ने न्याय कार्य का बहिष्कार किया,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

केंद्र सरकार द्वारा अधिवक्ता अधिनियम 1961 में प्रस्तावित संशोधन का विरोध किया काले कानून के विरोध में आज बलरामपुर जिले के अधिवक्ताओं ने न्याय कार्य का बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं ने कलम बंद हड़ताल की और बैठक आयोजित करके अगली रणनीति बनाई।

अधिवक्ताओं ने गुरुवार को दीवानी कचहरी से विरोध प्रदर्शन शुरू किया और तहसील गेट पर चक्का जाम करेंगे। इस प्रदर्शन का उद्देश्य काले कानून के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाना है।

इस विरोध सभा में जिला बार अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह, कलेक्ट बार अध्यक्ष रमेश चंद्र त्रिपाठी, शाहिद समेत अन्य अधिवक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर महामंत्री केजी श्रीवास्तव, कमलेश्वर सिंह, अनिल शुक्ला, शिवयोग शुक्ला, शांति भूषण शुक्ला, मंगल प्रसाद, कृष्ण कुमार तिवारी सहित कई अन्य अधिवक्ता भी मौजूद रहे।अधिवक्ताओं का यह आंदोलन काले कानून के खिलाफ है, और वे इसे खत्म करने की मांग कर रहे हैं।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.