सिद्धार्थनगर:शिवपति इंटर कॉलेज में बने नवनिर्मित बहुउद्देशीय सभागार का भव्य लोकार्पण

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ के शिवपति इंटर कॉलेज में एक नवनिर्मित बहुउद्देशीय सभागार का उद्घाटन धूमधाम से हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ के शिवपति इंटर कॉलेज में एक नवनिर्मित बहुउद्देशीय सभागार का उद्घाटन धूमधाम से हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद बृजलाल ने रिबन काटकर सभागार का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों को मेहनत और ईमानदारी से पढ़ाई करने की अहमियत समझाई।

सांसद बृजलाल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा, “छात्र जीवन बहुत महत्वपूर्ण है। मेहनत और लगन से पढ़ाई करना ही सफलता की कुंजी है।” उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि सरकार राज्य को माफिया मुक्त बनाने और निरंतर विकास की दिशा में काम कर रही है।

इस अवसर पर शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में पीडी नागेंद्र मोहन त्रिपाठी, प्रधानाचार्य विक्रम प्रसाद यादव, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. नलिनी कांत मणि त्रिपाठी, शिवपति पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24