बलरामपुर:जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण

बलरामपुर

बलरामपुर के जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने गुरुवार को निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर के जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने गुरुवार को निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने एकेडमिक ब्लॉक, एडमिन ब्लॉक, बाउंड्री आदि के कार्यों का जायजा लिया और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता परखी।

डीएम ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की थर्ड पार्टी जांच रिपोर्ट को भी देखा। उन्होंने निर्देश दिया कि कास्टिंग के सभी स्टेप की रिपोर्ट रखी जाए। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। डीएम ने निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय बलरामपुर जिले के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है और इससे क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे।

 

“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI

— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]