बलरामपुर
बलरामपुर के हर्रैया क्षेत्र के सहियापुर गांव में गुरुवार को एक घटना सामने आई। मजदूर के घर में अचानक आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर के हर्रैया क्षेत्र के सहियापुर गांव में गुरुवार को एक घटना सामने आई। मजदूर नानबाबू प्रजापति के घर में अचानक आग लगने से उनकी बेटी की शादी का सारा सामान जलकर राख हो गया।बताते चलें कीनानबाबू की बेटी की शादी 2 मार्च को होनी है। उन्होंने बेटी की शादी के लिए बड़ी मुश्किल से सामान जुटाया था। आग लगने से घर में रखा चावल, गेहूं और करीब 20 हजार रुपए भी जलकर नष्ट हो गए।
आग लगने की सूचना मिलते ही गांव के लोग मदद के लिए पहुंचे। फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची, इसलिए ग्रामीणों ने आसपास के नल और बोरिंग से पानी निकालकर आग बुझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों की सूझबूझ से आसपास के अन्य घरों को आग से बचा लिया गया।
मुआवजे की मांग
पीड़ित परिवार ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। हल्का लेखपाल महावीर नाथ ने बताया कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट भेजी जा रही है। पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द मदद पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025


















