सिद्धार्थनगर : इटवा में योग मुद्रा का हुआ उद्घाटन,ये बड़े दिग्गज रहे उपस्थित

सिद्धार्थनगर

जनपद सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज क्षेत्र में हुए योग मुद्रा के उद्घाटन समारोह की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज से सांसद जगदंबिका पाल, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, और इटवा नगर पंचायत के अध्यक्ष विकास जायसवाल ने इटवा नगर पंचायत में बने योग मुद्रा का उद्घाटन किया। यह आयोजन नगर पंचायत में योग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था।
योग मुद्रा का उद्घाटन एक महत्वपूर्ण पहल है, क्योंकि यह लोगों को योग के लाभों के बारे में जागरूक करेगा। योग, एक प्राचीन भारतीय प्रथा, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। यह तनाव को कम करने, लचीलेपन को बढ़ाने, और समग्र स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करता है।

इस अवसर पर, सांसद जगदंबिका पाल,नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल समेत उपस्थित तमाम लोगों ने योग से होने वाले लाभ एवं शारीरिक स्थिति सुदृढ़ होने जैसे विचारों को लोगों के सामने प्रस्तुत कर उन्हें जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में चेयरमैन विकास जायसवाल ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर एडीएम उमाशंकर, एसडीएम कुणाल और ईओ संदीप कुमार, आकाश शर्मा, दीपनारायण त्रिपाठी, कृष्णा मिश्रा, सच्चिदानंद पांडेय, गुड्डू यादव, पप्पू गोंड, अजय पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, सहज राम, घनश्याम जायसवाल,  राकेश विश्कर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]