बलरामपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य शिव बारात का किया गया आयोजन

बलरामपुर

बलरामपुर में शिव बारात का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया, जो रामलीला मैदान से निकल कर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव नाट्यकला मंडल के निर्देशन में भव्य शिव बारात का आयोजन किया गया। यह आयोजन इस वर्ष विशेष रूप से महत्वपूर्ण था, क्योंकि यह 56वां वार्षिक उत्सव था। शोभायात्रा बुधवार शाम 5:30 बजे रामलीला मैदान से शुरू हुई

शोभायात्रा में महाकुंभ की झांकियों के साथ-साथ राम मंदिर का विशेष प्रदर्शन भी किया गया। कुल 17 प्रकार की झांकियां शामिल की गईं, जिनमें काशी के तर्ज पर बनाई गई झांकी, रामराज और भगवान शिव की झांकी सबसे आकर्षक रहीं। यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और उन्होंने भव्य झांकियों का आनंद लिया। शोभायात्रा का मार्ग रामलीला मैदान से मेजर चौराहा, अंबेडकर तिराहा, वीर विनय चौक होते हुए मुख्य मार्केट और चौक फल मंडी तक था।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चार दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी शोभायात्रा के साथ गश्त कर रहे थे। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन किए, और बच्चे व युवक भगवान शिव के भजनों पर नृत्य करते नजर आए। इस शोभायात्रा के माध्यम से भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

इस कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण व्यक्तियों ने शिरकत की, जिनमें महंत गलापुर मंदिर, शासकीय अधिवक्ता कुलदीप सिंह, अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, पूर्व नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता, राजकुमार श्रीवास्तव (अधिवक्ता), डॉक्टर तुलसी दुबे, सुरेंद्र मिश्रा गौरव, पूर्व सभासद पंकज गुप्ता, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, भाजपा नेता अजय सिंह पिंकू, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, प्रवेश दुबे मोनू, महामंत्री वरुण सिंह मोनू, सभासद सिद्धार्थ साहू, सभासद संदीप मिश्रा, डीप सिंह बैस, पूर्व सभासद राम प्यारे कश्यप, शाहिद और अन्य लोग मौजूद रहे।

Voice of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

जौनपुर में कल बंद रहेंगे कक्षा 8 तक के स्कूल, भारी बारिश की चेतावनी के बीच बीएसए का आदेश 30 अक्टूबर को शिक्षण कार्य स्थगित, शिक्षकों और कर्मचारियों को स्कूल पहुंचकर निभानी होगी विभागीय जिम्मेदारी