सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर बुधवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा माहौल गूंज उठा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर बुधवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा माहौल गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने सुबह से ही शिव मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना शुरू कर दी थी। मंदिरों में विशेष सजावट की गई थी, जिससे वातावरण और भी भक्तिमय हो गया। इस दौरान बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं में अपार उत्साह देखा गया।
इटवा तहसील क्षेत्र का प्रसिद्ध कटेश्वरनाथ धाम मंदिर इस दिन आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना रहा। यहां दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचे, और भीड़ को देखते हुए मंदिर में महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गईं। मंदिर परिसर में भव्य मेले का आयोजन भी किया गया, जिसमें विशाल झूला और ट्रेन झूला प्रमुख आकर्षण बने।
इसके अलावा, बऊरहवा बाबा मंदिर, पडेश्वरनाथ मंदिर, हल्लौर स्थित शिव मंदिर और डोमेश्वरनाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। इन सभी मंदिरों में रुद्राभिषेक और जलाभिषेक किया गया।
सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिले की पुलिस पूरी तरह चाक-चौबंद रही, और महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई थी। मंदिरों के आसपास पुलिस बल तैनात था, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025


















