बलरामपुर:पुलिस की बड़ी कार्रवाई जमीन हड़पने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर पुलिस ने जमीन हड़पने के एक गंभीर मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर पुलिस ने जमीन हड़पने के एक गंभीर मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में रेहरा बाजार थाना पुलिस ने गुलाम सरवर को पेहर गांव से गिरफ्तार किया।

यह मामला 3.5 बीघा जमीन से जुड़ा हुआ है। आरोपी गुलाम सरवर ने शिकायतकर्ता आबाद हसन से पैसे लेकर वापस नहीं किए और उनकी जमीन को हड़पने के लिए फर्जी शपथ पत्र तैयार कर लिया। शिकायतकर्ता आबाद हसन ने बताया कि आरोपी ने उनसे पैसे लिए थे, लेकिन जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उनकी जमीन हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज बना लिए।

पुलिस की जांच में पता चला कि शपथ पत्र पर शिकायतकर्ता आबाद हसन के फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे। इस बात की पुष्टि एफएसएल की जांच में भी हो गई है। इस मामले में धारा 419, 420, 406, 467, 468 और 471 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक सिंह की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.