सिद्धार्थनगर:18 वर्षीय युवक का तालाब में मिला शव,क्षेत्र में मची सनसनी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थाना क्षेत्र से गायब 18 वर्षीय युवक का शव डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कठौतिया गोकुल गांव में तालाब में मिला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थाना क्षेत्र से गायब 18 वर्षीय युवक का शव डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कठौतिया गोकुल गांव में तालाब में मिला। स्थानीय लोगों ने तालाब में लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान इटवा थाना क्षेत्र के मैनहवा निवासी 18 वर्षीय सुफियान के रूप में हुई है। सुफियान कुछ दिन पहले अपने घर से गायब हो गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आज उसका शव तालाब में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Voice Of News 24