एसबीआई फाउंडेशन और पंख संस्था की सराहनीय पहल: नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल यूनिट की सेवाएं को मिलेगा बढ़ावा

बलरामपुर

बलरामपुर एसबीआई फाउंडेशन और पंख संस्था ने मिलकर नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की एक सराहनीय पहल की है।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर एसबीआई फाउंडेशन और पंख संस्था ने मिलकर नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की एक सराहनीय पहल की है। इसके तहत बलरामपुर के पचपेड़वा और बहराइच के मिहींपुरवा ब्लॉक में मोबाइल मेडिकल यूनिट की सेवाएं 1 अप्रैल से शुरू की जाएंगी।

दूरस्थ गांवों को मिलेगा लाभ

इस योजना में दोनों जिलों के 20-20 गांवों को शामिल किया गया है। इन गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है, जिससे ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता है। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से अब उन्हें उनके गांव में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

सुविधाओं से लैस मोबाइल यूनिट

मोबाइल यूनिट में एक विशेष रूप से तैयार की गई बस होगी, जिसमें जांच की सुविधाओं के साथ-साथ पर्याप्त दवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। इस यूनिट में चिकित्सक, लैब असिस्टेंट, स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट की नियुक्ति की गई है, जो मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे।

पंख संस्था के परियोजना समन्वयक राजमंगल सिंह ने बताया कि बस को एक सचल अस्पताल की तरह तैयार किया गया है। यह पहल पिछड़े जिलों के अति पिछड़े ब्लॉक में शुरू की जा रही है और भविष्य में इसका विस्तार भी किया जाएगा।इस पहल से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। उनका मानना है कि अब उन्हें इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें अपने गांव में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

 

Voice Of News 24