सिद्धार्थनगर:आदर्श पूर्वांचल ठेकेदार समिति के ठेकेदारों ने विधायक विनय वर्मा के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले के मुख्यालय स्थित रेस्ट हाउस में आदर्श पूर्वांचल ठेकेदार समिति के ठेकेदारों ने विधायक विनय वर्मा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जिले के मुख्यालय स्थित रेस्ट हाउस में आदर्श पूर्वांचल ठेकेदार समिति के ठेकेदारों ने विधायक विनय वर्मा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यह मामला शोहरतगढ़ विधानसभा के भाजपा के सहयोगी दल अपना दल के विधायक विनय वर्मा से जुड़ा हुआ है। हाल ही में विधायक ने पीडबलुडी विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों पर अनियमितताओं और अन्य गंभीर आरोप लगाए थे। विधायक ने प्रमुख सचिव पीडबलुडी को पत्र लिखकर इन आरोपों का जिक्र किया था।

इस पत्र के बाद जिले के ठेकेदार संघ के सदस्य एकत्रित हुए और जिला मुख्यालय पर बैठक कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ठेकेदारों ने विधायक के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। ठेकेदार संघ के जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश चौबे ने मीडिया से बात करते हुए विधायक के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि विधायक का आरोप पूरी तरह से झूठा है और ठेकेदारों को बदनाम करने का प्रयास किया गया है। चौबे ने यह भी कहा कि विधायक द्वारा लिखे गए पत्र से ठेकेदार समुदाय आहत हुआ है, और इसीलिए ठेकेदारों ने एकजुट होकर विरोध किया।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.