महराजगंज
महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के नरकटहा गांव में निषाद पार्टी के विधायक श्रवण निषाद को स्थानीय लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के नरकटहा गांव में निषाद पार्टी के विधायक श्रवण निषाद को स्थानीय लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के बेटे श्रवण निषाद,पार्टी कार्यकर्ता धर्मात्मा निषाद की आत्महत्या के बाद उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने गए थे।
मृतक के भाई परमात्मा निषाद ने विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने पैसों का लालच देकर दबाव बनाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने भी इस आरोप का समर्थन किया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई और लोगों ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। आखिरकार, ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए श्रवण निषाद को गांव छोड़कर जाना पड़ा।
विधायक के साथ मौजूद बॉडीगार्ड और स्थानीय पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। पुलिस की समझाने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा कुछ हद तक शांत हुआ। यह घटना निषाद पार्टी के प्रति स्थानीय लोगों के आक्रोश को दर्शाती है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025























