महराजगंज: पीजी कॉलेज के सामने 15 दिन से लगा कूड़े का ढेर, बदबू और संक्रमण के खतरे से लोग बेहाल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले पीजी कॉलेज के सामने पिछले करीब 15 दिनों से कूड़े का अंबार लगा हुआ है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले पीजी कॉलेज के सामने पिछले करीब 15 दिनों से कूड़े का अंबार लगा हुआ है। इस लापरवाही के चलते स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और क्षेत्रवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण कूड़े के इस ढेर से उठने वाली तीव्र दुर्गंध ने आसपास के पूरे वातावरण को दूषित कर दिया है।

स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार जिम्मेदार विभाग को शिकायतें भेजी गईं, लेकिन नगर पालिका प्रशासन द्वारा इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सड़क किनारे पड़े इस सड़ते हुए कचरे की बदबू से दुकानदारों का अपनी दुकानों पर बैठना तक दूभर हो गया है। वहीं, इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीर मुंह और नाक ढंककर निकलने को मजबूर हैं। भीषण उमस और गर्मी के बीच समय से सफाई न होने के कारण अब इलाके में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी काफी बढ़ गया है।

नगर पालिका की इस शिथिल कार्यप्रणाली को लेकर स्थानीय नागरिकों में गहरा आक्रोश है। क्षेत्र के निवासी मुकेश कश्यप, कृष्णा, राहुल और नींबू वाले सहित तमाम लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल इस कूड़े को हटवाने और क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था बहाल करने की पुरजोर मांग की है। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या का जल्द स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो वे प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.