महराजगंज:नौतनवां कस्टम की बड़ी कार्रवाई दो ट्रॉली पर लदा सूडान ग्रास बीज बरामद

नौतनवां, महराजगंज

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नौतनवां कस्टम विभाग ने गुरुवार देर रात ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खुर्द में दो ट्रॉली पर लदा अवैध सूडान ग्रास बीज बरामद किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नौतनवां कस्टम विभाग ने गुरुवार देर रात ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खुर्द में दो ट्रॉली पर लदा अवैध सूडान ग्रास बीज बरामद किया। यह बीज नेपाल भेजे जाने की तैयारी में था।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सीमा शुल्क मंडल की सचल मोबाइल दस्ते की टीम ने लक्ष्मीपुर खुर्द गांव में छापा मारा। टीम ने वहां दो ट्रॉली में छिपाकर रखे गए लगभग 8500 किलो सूडान ग्रास के बीज को जब्त किया। तस्कर इन बीजों को अवैध रास्ते से नेपाल भेजने की फिराक में थे, लेकिन कस्टम विभाग की सतर्कता के चलते उनके मंसूबे कामयाब नहीं हो पाए।

इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर स्थानीय पुलिस को इसकी भनक क्यों नहीं लगी? क्या पुलिस की मिलीभगत से इस अवैध कारोबार को अंजाम दिया जा रहा था?

कस्टम विभाग नौतनवां के डीसी वैभव कुमार ने बताया कि बरामद सूडान बीज को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गौरतलब है कि इन दिनों भारतीय क्षेत्र से चावल, गेहूं, चीनी, बीज, उर्वरक, हरी सब्जी, ब्रान समेत कई चीजें नेपाल भेजी जा रही हैं। वहीं, नेपाल से चाइनीज लहसुन, मक्का, स्क्रैप, चाइनीज सेब, आम, कीवी जैसे सामानों की तस्करी भी जोरों पर है। लेकिन सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां इस पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही हैं, जिसके चलते तस्करी के अवैध कारोबार लगातार फल-फूल रहा है।

Voice Of News 24