महराजगंज:अनियंत्रित आर्टिका ने खड़ी ट्रैक्टर को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

ठूठीबारी, महराजगंज

महराजगंज के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के गड़ौरा पुलिस पिकेट के समीप एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के गड़ौरा पुलिस पिकेट के समीप एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। ठूठीबारी से निचलौल की तरफ जा रही एक अनियंत्रित आर्टिका कार ने सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।

यह घटना गुरुवार की रात करीब 9 बजे हुई। ट्रैक्टर चालक इंद्रेश गुप्त, जो लोहरौली के रहने वाले हैं, अपनी ट्रैक्टर को गड़ौरा पुलिस पिकेट के पास खड़ा करके चाय पीने के लिए एक दुकान पर गए थे। तभी निचलौल की ओर जा रही आर्टिका कार के चालक अशरफ ने अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर में टक्कर मार दी।

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और कार को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है और जांच पड़ताल जारी है।

Voice Of News 24