बलरामपुर में निर्माणधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक, डीएम ने कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

बलरामपुर

बलरामपुर में चल रही 50 लाख रुपये से अधिक लागत की निर्माणधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा डीएम पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर में चल रही 50 लाख रुपये से अधिक लागत की निर्माणधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा डीएम पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में की गई। बैठक में डीएम ने सभी निर्माण कार्यों की बिंदुवार प्रगति की जानकारी ली और संबंधित कार्यदाई संस्थाओं को निर्माण कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि सभी परियोजनाओं की भौतिक और वित्तीय प्रगति माह दर माह सुनिश्चित की जाए और प्राप्त धनराशि का उपभोग प्रमाण पत्र समय पर शासन को भेजा जाए ताकि अगली किश्त समय पर मिल सके। उन्होंने निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देने और निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए सभी अधिकारियों को सतर्क रहने की सलाह दी।

पेयजल परियोजनाओं के संबंध में डीएम ने विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी संपत्ति को बिना एनओसी के नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए और यदि कोई संपत्ति क्षतिग्रस्त हो, तो एनओसी मिलने के बाद उसकी मरम्मत निर्धारित समय में की जाए। इसके अलावा, उन्होंने पूर्ण हो चुकी भवन निर्माण परियोजनाओं को तकनीकी टीम से जांच कराकर संबंधित विभाग को हैंडओवर करने का निर्देश दिया।बैठक में नई सड़कों के निर्माण, अनुरक्षण और गड्ढामुक्ति की भी समीक्षा की गई, ताकि जनता को बेहतर सड़क सुविधाएं मिल सकें।इस बैठक में जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी, पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]