महराजगंज:नौतनवा ब्लॉक के बगहा ग्राम पंचायत में प्रधान पद के उपचुनाव में सलाहुद्दीन की जीत

महराजगंज

नौतनवा ब्लॉक के बगहा ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में सलाहुद्दीन उर्फ भोला ने जीत दर्ज की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

नौतनवा ब्लॉक के बगहा ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में सलाहुद्दीन उर्फ भोला ने जीत दर्ज की है। शुक्रवार को एडीओ पंचायत कार्यालय में हुई मतगणना में सलाहुद्दीन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रमोद कुमार मौर्य को 44 वोटों से हराया।

कुल 959 मतों में से 21 मत अवैध पाए गए। चुनाव में कन्नी चुनाव चिह्न वाले सलाहुद्दीन को 288 मत प्राप्त हुए, जबकि इमली चुनाव चिह्न वाले प्रमोद कुमार मौर्य को 244 वोट मिले। अनाज ओसाते हुए किसान चुनाव चिह्न वाली अख्तरून निशा को 208 वोट मिले और कार चुनाव चिह्न वाले हसमुद्दीन को 198 वोट मिले।

इसके साथ ही, ग्राम पंचायत शिवपुरी वार्ड नंबर 7 से तजरून निशा और ग्राम पंचायत मनिकापुर वार्ड संख्या 5 से जडावती को दो सदस्य पदों के लिए निर्विरोध चुना गया।

मतगणना के दौरान एसडीएम नवीन प्रसाद, आरो शीश कुमार, अपर सांख्यिकीय अधिकारी प्रमोद यादव, नायब तहसीलदार पियूष जायसवाल समेत अन्य अधिकारी और पुलिस बल मौजूद थे। विजयी प्रत्याशी को आरो ने जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.