महराजगंज में यूपी बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में बैठक, परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

महराजगंज

जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट में यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 को सकुशल और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट में यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 को सकुशल और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों और बाह्य केंद्र व्यवस्थापकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि नकलविहीन परीक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी अधिकारियों को इसके लिए सतर्क और सक्रिय रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी केंद्रों पर पेयजल, साफ-सुथरे शौचालय और परीक्षा कक्षों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।सीएमओ को प्रत्येक सेंटर पर प्राथमिक उपचार की दवाओं के साथ एक स्वास्थ्यकर्मी को तैनात करने का निर्देश दिया गया। केंद्र व्यवस्थापकों को प्रत्येक केंद्र पर क्लॉक रूम सुनिश्चित करने और कक्ष निरीक्षकों से “नो रिलेशन सर्टिफिकेट” प्राप्त करने के लिए कहा गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यदि किसी परीक्षा केंद्र का परीक्षा कक्ष सड़क से जुड़ा है, तो सुरक्षा के लिए खिड़कियों पर जाली आदि लगवा लें। उन्होंने संकलन केंद्रों पर 24 घंटे पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने का भी निर्देश दिया। स्टैटिक मजिस्ट्रेट से उनके केंद्रों की जानकारी प्राप्त की गई और उन्हें किसी भी समस्या के बारे में केंद्र व्यवस्थापक को लिखित में अवगत कराने के लिए कहा गया।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बोर्ड परीक्षा के लिए गठित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और केंद्रों पर स्थापित कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम एवं परीक्षा कक्षों को देखा और आवश्यक निर्देश दिए।\बैठक में सभी एसडीएम, सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।बैठक में यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में अवगत कराया गया।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.