सिद्धार्थनगर : समाजवादी पार्टी की विधायक सैय्यदा खातून डुमरियागंज की अनेक समस्याओं को उछालीं, जाने पूरी बातें!

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज से समाजवादी पार्टी की विधायक सैय्यदा खातून द्वारा उठाए गए समस्याओं की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

डुमरियागंज से समाजवादी पार्टी की विधायक सैय्यदा खातून ने विधानसभा सत्र में अपने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को उठाया। उन्होंने क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की अनियमितता पर चिंता व्यक्त की। साथ ही सड़कों की जर्जर स्थिति का मुद्दा भी सदन के सामने रखा।

विधायक ने क्षेत्र में शौचालयों की कमी की ओर ध्यान दिलाया। पेयजल की उपलब्धता न होने से लोगों को होने वाली परेशानियों को भी उन्होंने प्रमुखता से उठाया। स्वास्थ्य सेवाओं की खस्ता हालत पर भी उन्होंने चिंता जताई।
सैय्यदा खातून ने कहा कि इन बुनियादी सुविधाओं की कमी से क्षेत्र के लोग प्रभावित हैं। उन्होंने सरकार से इन समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की।

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]