सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी ने खजुरिया रोड के निर्माण का निरीक्षण किया, समय से कार्य पूर्ण करने के निर्देश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के नगर पालिका परिषद के निर्माणाधीन खजुरिया रोड का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर के नगर पालिका परिषद के निर्माणाधीन खजुरिया रोड का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और समय से निर्माण पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यह कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने की बात कही और गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने की बात की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सड़कों के आकार, कार्य की गति और वहां इस्तेमाल हो रहे सामग्री की गुणवत्ता की भी जांच की। साथ ही, उन्होंने निर्माण कार्य में लगे मजदूरों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Voice Of News 24