महराजगंज:बृजमनगंज उपचुनाव परिणाम: मटिहनवा से शिवांचल और कवलपुर से विद्यावती विजयी

बृजमनगंज

महराजगंज के बृजमनगंज ब्लॉक में हुए पंचायत उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं।मटिहनवा से शिवांचल और कवलपुर से रीता देवी विजयी घोषित हुए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के बृजमनगंज ब्लॉक में हुए पंचायत उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। शुक्रवार को हुई मतगणना में मटिहनवा से शिवांचल और कवलपुर से रीता देवी विजयी घोषित हुए हैं।

ग्राम सभा मटिहनवा से आरक्षित सीट पर शिवांचल व कवलपुर से महिला प्रत्याशी रीता देवी  विजयी घोषित हुए ।बताते चलें कि मटिहनवा ग्राम सभा में कुल 1753 वोट पडे जिसमें 59 वोट खारिज हो गए।प्रथम स्थान पर कुल 731 मत पाकर शिवांचल प्रतिनिधि विनोद जायसवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 264 मत अधिक पाकर विजयी घोषित हुए।

दूसरे स्थान पर राम अचल को 467 मत मिले।तीसरे स्थान पर 342 मत पूनम देवी को मिला।चौथे स्थान पर दुलारी को 126 मत मिले।पांचवें स्थान पर 28 मत पाकर हरिराम को संतोष करना पडा़।

क्षेत्र की जनता ने विजयी प्रत्याशी शिवांचल तथा विनोद जायसवाल को फूल माला पहनाकर मिठाई खिलाते हुए जीत का जश्न मनाया।विनोद जायसवाल ने क्षेत्र की जनता एवं  अपने समस्त सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा यह हमारी नहींआप सबकी जीत हैं  मैं हमेशा आपका ऋणी रहुंगा। जो भी कार्य अधूरे पड़े हैं उन्हें पूर्ण कराना हमारी पहली प्राथमिकता हैं।उन्होंने एडीओ पंचायत गुलाब पाठक सहित समस्त ब्लाक कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।इस दौरान मुख्य रूप से समाज सेवी पंकज श्रीवास्तव, बबलू जायसवाल, काजू यादव, नसरुद्दीन सहित ग्राम सभा की जनता मौजूद रहे।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.