समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल स्वर्गीय धर्मात्मा निषाद परिवार से मिलेगा कल

महराजगंज

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 21 फरवरी 2025 को महराजगंज में स्वर्गीय धर्मात्मा निषाद की आत्महत्या मामले। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 21 फरवरी 2025 को महराजगंज में स्वर्गीय धर्मात्मा निषाद की आत्महत्या मामले की जांच के लिए पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलेगा।

प्रतिनिधिमंडल में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद विशंभर प्रसाद निषाद, संत कबीर नगर के सांसद लक्ष्मीकांत पप्पू निषाद, पूर्व एमएलसी और प्रदेश पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजपाल कश्यप, चौधरी लोटन राम निषाद और तूफानी निषाद शामिल होंगे।

यह प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेगा और घटना की पूरी जानकारी प्राप्त करेगा। इस जानकारी को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को सौंपा जाएगा। समाजवादी पार्टी का उद्देश्य इस मामले में दोषियों को सजा दिलवाना और पीड़ित परिवार को उचित न्याय दिलवाना है।

 

Voice Of News 24 

 

 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]