दिल्ली: मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होते ही भारतीय जनता पार्टी ने मंत्रियों के नाम भी किया तय

ब्यूरो रिपोर्ट

दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होते ही भारतीय जनता पार्टी ने मंत्रियों के नाम भी तय कर लिए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होते ही भारतीय जनता पार्टी ने मंत्रियों के नाम भी तय कर लिए हैं। आज, 20 फरवरी को रामलीला मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ मंत्री भी शपथ लेंगे। मंत्रियों के चयन में सभी वर्गों को संतुष्ट करने का प्रयास किया गया है, ताकि विभिन्न समाजों का प्रतिनिधित्व हो सके।

हालांकि, इस बात को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है कि बीजेपी सरकार में उपमुख्यमंत्री का पद होगा या नहीं। पार्टी की ओर से इस मुद्दे पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि बीजेपी अपने मंत्रिमंडल में संतुलन बनाने के लिए हर वर्ग के प्रतिनिधि को अवसर दे सकती है, ताकि आगामी चुनावों में पार्टी की स्थिति मजबूत रहे।

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]