सिद्धार्थनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,दो नशीली दवा तस्कर गिरफ्तार, 1391 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। कपिलवस्तु थाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। कपिलवस्तु थाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से कुल 1391 प्रतिबंधित नशीली दवा प्रॉक्सीको स्पास ट्रामाडोल टैबलेट बरामद की गई हैं।पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में यह कार्रवाई की गई।

कपिलवस्तु पार्क के सामने से नेपाली नागरिक उमेश चाई को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 47 टैबलेट मिली हैं।पंडितपुर तिराहे से अमित कुमार उपाध्याय को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 1344 टैबलेट बरामद की गई हैं।

दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। उमेश चाई नेपाल के कपिलवस्तु जिले का रहने वाला है। जबकि अमित कुमार उपाध्याय सिद्धार्थनगर के पंडितपुर का निवासी है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Voice Of News 24