सिद्धार्थनगर : डुमरियागंज में प्रधान पद के उपचुनाव के बाद जानें पूरी अपडेट

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में प्रधान पद का उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है, इस दौरान कुल 43.28% मतदान किया गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत जमौती में प्रधान पद का उपचुनाव शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। मतदान में कुल 43.28 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक मतदान केंद्रों पर महिला और पुरुष मतदाताओं के लिए अलग-अलग पंक्तियां बनाई गईं और मतदान प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चली।
मतगणना 21 फरवरी को सुबह 8 बजे से डुमरियागंज ब्लॉक सभागार में होगी।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी गई, वहीं एसडीएम संजीव दीक्षित और सीओ बृजेश कुमार ने बूथ का निरीक्षण भी किया, जिससे यह उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

 

Voice Of News 24