सिद्धार्थनगर में 86 स्वास्थ्य उपकेंद्र का होगा स्थापना, प्रक्रिया शुरू

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिले की लगभग पांच लाख आबादी को अब सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों या मेडिकल कॉलेजों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। क्योंकि, अब उनके घर के पास ही इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जिले में निचले स्तर पर स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए एक साथ 86 स्वास्थ्य उपकेंद्र स्थापित किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन उपकेंद्रों में जांच की भी सुविधा होगी। यहां शुगर, बीपी, ओरल कैंसर, टायफायड, डेंगू, मलेरिया आदि की निशुल्क जांच की सुविधा रहेगी। मरीजों की जांच करके उन्हें दवाएं भी दी जाएंगी।
इन उपकेंद्रों के संचालन से बड़े अस्पतालों में मरीजों का बोझ कम होगा। वहीं, सामान्य बुखार और अन्य छोटी स्वास्थ्य समस्या होने पर मरीजों को भी बड़े अस्पताल के चक्कर में पूरे दिन भटकना नहीं होना पड़ेगा।

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]