चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत से पहले, आईसीसी ने वनडे रैंकिंग की जारी

स्पोर्ट्स डेस्क

चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत से पहले, आईसीसी ने अपनी नवीनतम वनडे रैंकिंग जारी की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत से पहले, आईसीसी ने अपनी नवीनतम वनडे रैंकिंग जारी की है। इस रैंकिंग में भारत के स्टार बल्लेबाज और उपकप्तान शुभमन गिल दुनिया के नंबर एक वनडे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया है।

दरअसल, भारतीय टीम के युवा ओपनर शुभमन गिल के सिर आईसीसी वनडे रैंकिंग के नंबर-1 बैटर का ताज सज चुका है। ये दूसरी बार है जब गिल ने वनडे क्रिकेट में नंबर-1 रैंकिंग हासिल की। इस दौरान गिल ने बाबर आजम को पछाड़ दिया। इंग्लैंड दौरे से ही गिल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। तीसरे वनडे मैच में उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली थी। इस प्रदर्शन के बाद ही उन्होंने आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 का स्थान हासिल किया।

शीर्ष 10 में भारत के चार खिलाड़ी

यह भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि वनडे में शीर्ष 10 बल्लेबाजों में भारत के चार खिलाड़ी शामिल हैं। शुभमन गिल के अलावा, रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर, विराट कोहली छठे स्थान पर और श्रेयस अय्यर नौवें स्थान पर मौजूद हैं। श्रेयस अय्यर को भी एक स्थान का फायदा हुआ है।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.