सिद्धार्थनगर:इटवा में योग मुद्रा का निर्माण कार्य जारी,अपर जिलाधिकारी उमा शंकर ने स्थल का निरीक्षण किया

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले के इटवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 महादेवनगर में योग मुद्रा का निर्माण कार्य जोरों पर है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जिले के इटवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 महादेवनगर में योग मुद्रा का निर्माण कार्य जोरों पर है। इस निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए अपर जिलाधिकारी उमा शंकर ने स्थल का निरीक्षण किया।

अपने निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने ठेकेदार को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए और साथ ही गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि योग मुद्रा की प्रतिमा न केवल एक कलाकृति होगी बल्कि योग के प्रति लोगों को जागरूक करने का माध्यम भी होगी।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव पर 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है। यह भारतीय संस्कृति और योग परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाने वाला महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा और जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. के निर्देश पर जिले में एक विशेष पहल की जा रही है। सभी नगर पंचायतों और पालिका के प्रमुख चौराहों पर विभिन्न योग मुद्राओं की प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं।

स्थानीय लोगों में इस पहल को लेकर काफी उत्साह है। उन्हें उम्मीद है कि योग मुद्रा की प्रतिमाएं न केवल उनके क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाएंगी बल्कि लोगों को योग के प्रति जागरूक भी करेंगी।इस दौरान निरीक्षण में अमित दुबे, प्रभुदयाल सोनी, संतोष भट्ट, संतोष चौधरी, सत्यम मोदनवाल, आशीष श्रीवास्तव, रंजीत गुप्ता और संदीप कुमार मौजूद रहे।

Voice Of Newe 24

निघासन के पत्रकार लोकेंद्र कुमार मौर्य को “ऑल इंडिया संपादक संघ” से राष्ट्रीय संपादक गौरव सम्मान, मिली संघ की सदस्यता जमीनी पत्रकारिता व जनसरोकार की खबरों के लिए सम्मानित, स्वरित आवाज के संपादक बने सदस्य, क्षेत्र में हर्ष