सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर में योग को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नगर पंचायत डुमरियागंज के बैदौला चौराहे पर नमो पृथ्वी योग मुद्रा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर में योग को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नगर पंचायत डुमरियागंज के बैदौला चौराहे पर नमो पृथ्वी योग मुद्रा और नगर पंचायत भारतभारी के मोतीगंज चौराहे पर नमो वायु योग मुद्रा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इस अवसर पर सांसद जगदंबिका पाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ विधायिका सैयदा खातून, जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर, अपर जिलाधिकारी उमाशंकर और एसडीएम डुमरियागंज संजीव दीक्षित सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
सांसद जगदंबिका पाल ने अपने संबोधन में कहा कि सिद्धार्थनगर गौतम बुद्ध की जन्मस्थली के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने शांति, अहिंसा और करुणा का संदेश दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री के योग को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की और बताया कि इससे प्रेरित होकर कई देशों ने भी योग को अपनाया है। उन्होंने कहा कि चौराहों पर स्थापित योग मुद्राएं देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को प्रेरित करेंगी।
जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने कहा कि प्रमुख चौराहों पर स्थापित विभिन्न योग मुद्राएं लोगों को योग अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी, जिससे वे बेहतर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष, उप जिलाधिकारी और अधिशासी अधिकारी को बधाई दी।
योग अब केवल एक व्यायाम नहीं रहा, बल्कि एक जीवन शैली बन गया है। योग से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को लाभ होता है। इसीलिए, योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार और विभिन्न संगठन लगातार प्रयास कर रहे हैं।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025


















