महराजगंज:निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव ने फांसी लगाकर दी जान,सुसाइड नोट से मचा बवाल,नाराज निषाद समाज धरने पर बैठे और जमकर किया हंगामा

महराजगंज

महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां पर निषाद पार्टी प्रदेश सचिव ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया है।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां पर निषाद पार्टी प्रदेश सचिव ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया है। इस घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाला है। घटना से नाराज निषाद समाज धरने पर बैठे और जमकर हंगामा किया। पुलिस से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि मौत से युवक ने फेसबुक पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिख कर मंत्री संजय निषाद और उनके बेटे के ऊपर गंभीर आरोप लगाया है।

धर्मात्मा निषाद (29) महराजगंज में निषाद पार्टी में प्रदेश सचिव था। धर्मात्मा की शादी हो चुकी थी और एक बेटी भी है। धर्मात्मा ने रविवार सुबह अपने घर के अंदर फांसी लगाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

Voice Of News 24