महराजगंज:निचलौल विकासखंड के ग्राम विकास अधिकारी राजीव रामचंद्रन को तत्काल प्रभाव से निलंबित

महराजगंज

महराजगंज के निचलौल विकासखंड के ग्राम विकास अधिकारी राजीव रामचंद्रन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज के निचलौल विकासखंड के ग्राम विकास अधिकारी राजीव रामचंद्रन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।निलंबन के बाद राजीव रामचंद्रन पर लगे आरोपों की जांच बीडीओ परतावल को सौंपी गई है। उन्हें 15 दिनों के अंदर जांच पूरी करके आरोप पत्र तैयार करना होगा।

निलंबन आदेश में कहा गया है कि राजीव रामचंद्रन अन्य किसी सेवायोजन, व्यापार या व्यवसाय का काम नहीं कर सकेंगे। उन्हें निचलौल ब्लॉक से सम्बद्ध कर दिया गया है।

Voice Of News 24