महराजगंज:इटहिया महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियां जोरों पर, जिला प्रशासन अलर्ट

महराजगंज

महाराजगंज जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल इटहिया महादेव मंदिर में आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महाराजगंज जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल इटहिया महादेव मंदिर में आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने मंदिर का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।

श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मंदिर परिसर में आने-जाने के लिए स्पष्ट मार्ग बनाए गए हैं। साथ ही, पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। मंदिर से मुख्य मार्ग तक पीए सिस्टम लगाने का निर्देश दिया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। इसके अलावा, मंदिर परिसर में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे और बैरिकेडिंग लगाने के निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मोबाइल टॉयलेट, जूता घर और खोया-पाया केंद्र भी बनाए जाएंगे।

पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर सहित मार्गों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने भीड़ प्रबंधन के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने को कहा है।निरीक्षण के दौरान एसडीएम निचलौल श्री शैलेंद्र गौतम और सीओ निचलौल श्री अनुज सिंह भी उपस्थित रहे।

इटहिया महादेव मंदिर में हर साल महाशिवरात्रि के अवसर पर लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। इस बार भी भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]