महराजगंज: पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर सपूत पंकज त्रिपाठी को भावभीनी श्रद्धांजलि, गांव में आयोजित किया गया विशेष कार्यक्रम

महराजगंज

महाराजगंज जिले के फरेंदा क्षेत्र के हरपुर टोला बेलहिया गांव में आज पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर सपूत पंकज कुमार त्रिपाठी को श्रद्धांजलि दी गई। , पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महाराजगंज जिले के फरेंदा क्षेत्र के हरपुर टोला बेलहिया गांव में आज पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर सपूत पंकज कुमार त्रिपाठी को श्रद्धांजलि दी गई। शहीद की पुण्यतिथि पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

शहीद पंकज त्रिपाठी के स्मारक पर सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा। लोग पुष्प अर्पित कर शहीद को याद कर रहे थे। शहीद के माता-पिता और परिवार के सदस्यों को भी इस मौके पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में फरेंदा के कांग्रेस विधायक विरेंद्र चौधरी और एसडीएम फरेंदा ने विशेष रूप से शिरकत की। दोनों अधिकारियों ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।पुलिस प्रशासन ने भी शहीद पंकज त्रिपाठी को गार्ड ऑफ ऑन देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस कार्यक्रम के माध्यम से शहीद पंकज त्रिपाठी की यादों को ताजा किया गया। शहीद के परिवार और गांव के लोगों के लिए यह दिन भावुकता से भरा रहा।पुलवामा हमले में शहीद हुए पंकज त्रिपाठी की शहादत ने पूरे देश को झकझोर दिया था। उनकी शहादत ने देशभक्ति की एक नई मिसाल कायम की।

 

 

Voice Of News 24