सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर पुलिस ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी लवकुश को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर पुलिस ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी लवकुश को गिरफ्तार किया है। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
उसका बाजार थाना क्षेत्र में हुई एक हत्या के मामले में आरोपी लवकुश फरार था। पुलिस ने मुकदमा संख्या 18/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी लवकुश उसका बाजार रेलवे स्टेशन के पास छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से खूनी कपड़े भी बरामद किए गए हैं।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष रविन्द्र सिंह के अलावा मुख्य आरक्षी अनिल कुमार चौहान, शैलेन्द्र गिरि, कांस्टेबल पन्नेलाल, अनुपम सिंह और महिला आरक्षी पूनम विश्वकर्मा शामिल थीं।
क्या था मामला
बैरवा नानकार गांव में सोमवार को 65 वर्षीय बलिराम यादव का शव एक खेत से बरामद हुआ था । मृतक रविवार शाम से लापता थे और परिवार द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल पाया था।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मामले में एक नया मोड़ तब आया जब मृतक के छोटे बेटे अजय कुमार ने अपने बड़े भाई लवकुश यादव और उसकी पत्नी पर पिता की हत्या का गंभीर आरोप लगाया।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में एक नया मोड़ तब आया जब मृतक के छोटे बेटे अजय कुमार ने अपने बड़े भाई लवकुश यादव और उसकी पत्नी पर पिता की हत्या का गंभीर आरोप लगाया।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025























