सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर का किया औचक निरीक्षण

सिद्धार्थनगर

बर्डपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर में आज जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जिले के विकास खंड बर्डपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर में आज जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

बताते चले की निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विद्यालय में कुल 58 छात्र पंजीकृत हैं और सभी छात्र मौजूद भी थे। बच्चों के पास स्वेटर, जूते-मोजे भी थे। जिलाधिकारी ने निपुण तालिका और शिक्षक डायरी का निरीक्षण करते हुए 19 इंडिकेटर के अनुरूप सभी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का निर्देश दिया। विद्यालय की स्वच्छता व्यवस्था भी संतोषजनक पाई गई।

जिलाधिकारी ने मिड-डे मील की गुणवत्ता की जांच के लिए स्वयं भोजन का स्वाद चखा, जो मानकों के अनुरूप पाया गया। रसोइया नियमानुसार निर्धारित वेशभूषा में कार्यरत थी।निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी बर्डपुर के साथ सहायक अध्यापिका सुनीता चौधरी और निशा अंजुम भी मौजूद रहीं।

जिलाधिकारी ने विद्यालय के शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें और उनकी सभी जरूरतों का ध्यान रखें। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।

 

 

Voice Of News 24 

 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]