सिद्धार्थनगर पुलिस को बड़ी सफलता ,फरार फर्जी शिक्षक गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से ली थी नौकरी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच महीने से फरार चल रहे फर्जी शिक्षक बलराम त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच महीने से फरार चल रहे फर्जी शिक्षक बलराम त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है।आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भनवापुर ब्लॉक के हरना खुरी स्कूल में शिक्षक के पद पर नौकरी हासिल की थी।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक कुमार महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत त्रिलोकपुर थाना पुलिस ने आरोपी को कोहड़ौरा के पास से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी इंद्रजीत सिंह, अमरेश पांडेय और आरक्षी पिंटू सरोज की टीम ने यह कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपी बलराम त्रिपाठी गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव का रहने वाला है। वह करीब पांच महीने पहले फर्जी शिक्षक के रूप में पकड़ा गया था, लेकिन तब से वह फरार चल रहा था।

आरोपी बलराम त्रिपाठी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भनवापुर ब्लॉक के हरना खुरी स्कूल में शिक्षक के पद पर नौकरी हासिल की थी। जब यह मामला सामने आया तो पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.