महराजगंज
महराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत से दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद महाराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत शिकारपुर बाजार के पास आज शुक्रवार की दोपहर दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार महाराजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 730 पर शिकारपुर की तरफ से तेज रफ्तार के साथ पल्सर मोटरसाइकिल आ रही थी, वहीं दूसरी ओर से महाराजगंज की तरफ से हीरो मोटरसाइकिल के साथ शिकारपुर के पास भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से एंबुलेंस के द्वारा दोनों घायल व्यक्तियों को महाराजगंज पहुंचाया गया। दोनों घायल व्यक्तियों की हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है।
सिद्धार्थनगर : पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने का युवक ने किया प्रयास, विडीयो हुआ वायरल, सुरक्षाकर्मियों ने उसे बचाकर दी नई जिंदगी जीने का मौका, इटवा नगर पंचायत में युवक का ज़मीनी विवाद का बताया जा रहा कारण@Uppolice @siddharthnagpol pic.twitter.com/10NOJ1uZSh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 7, 2025


















