महराजगंज:टीबी रोगियों के लिए बड़ी राहत की खबर, स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीबी जांच की सुविधा

महराजगंज

महराजगंज: महराजगंज जिले में टीबी रोगियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जिले में टीबी रोगियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर टीबी जांच की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी है।

वर्तमान में टीबी जांच की सुविधा केवल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला क्षय रोग अधिकारी कार्यालय और जिला अस्पताल तक ही सीमित थी। इससे ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को काफी परेशानी होती थी। उन्हें जांच कराने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, जिसके कारण कई बार बीमारी गंभीर हो जाती थी।

सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि आने वाले कुछ महीनों में यह सुविधा सभी पीएचसी पर उपलब्ध करा दी जाएगी। इससे न केवल टीबी मरीजों की पहचान और इलाज में तेजी आएगी, बल्कि समय पर उपचार शुरू होने से इस बीमारी के उन्मूलन में भी मदद मिलेगी।

 

Voice of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.