महराजगंज:पुलिस की बड़ी सफलता अधिवक्ता पर हमले के आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

महराजगंज

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के जंगल दुधई उर्फ चेहरी फार्म में अधिवक्ता शैलेंद्र मौर्या पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के जंगल दुधई उर्फ चेहरी फार्म में अधिवक्ता शैलेंद्र मौर्या पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने 2005 में हुए एक हत्याकांड के मामले में अधिवक्ता द्वारा दी गई सलाह से नाराज होकर यह हमला किया था।

क्या है मामला

आरोपी प्रवीण यादव उर्फ टूटू के पिता कन्हैया यादव की हत्या 2005 में हुई थी। इस मामले में अधिवक्ता शैलेंद्र मौर्या प्रवीण यादव के वकील थे। अधिवक्ता ने प्रवीण यादव को सलाह दी थी कि वह अपने मुवक्किल सतीश शाही से 20-25 लाख रुपये दिलवा सकता है। हालांकि, प्रवीण यादव ने इस सलाह को अपमानजनक समझा और बदला लेने की ठान ली।

3 फरवरी को प्रवीण यादव ने अपने साथियों शैलेन्द्र प्रसाद, अभिषेक यादव और पवन यादव के साथ मिलकर अधिवक्ता शैलेंद्र मौर्या पर हमला कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायल अधिवक्ता के बेटे मुकेश कुमार मौर्या की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने एसओजी और स्वाट टीम की मदद से लगातार छापेमारी की और आखिरकार सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी

प्रवीण यादव उर्फ टूटू

शैलेन्द्र प्रसाद

अभिषेक यादव

पवन यादव

पुलिस अधीक्षक का बयान:

सदर कोतवाल सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Voice Of News 24