सिद्धार्थनगर:एक पुलिस अधिकारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में एक पुलिस अधिकारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर में एक पुलिस अधिकारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वीडियो में उसका बाजार थाने में तैनात एक दरोगा गोरखनाथ एक व्यक्ति से कथित तौर पर पैसे लेते हुए नजर आ रहे हैं। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने दरोगा को तत्काल निलंबित कर दिया है।

क्या है मामला?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे चार सेकेंड के वीडियो में दरोगा गोरखनाथ एक व्यक्ति से किसी जांच के दौरान कथित तौर पर पैसे लेते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में आक्रोश है।

 

पुलिस प्रशासन का एक्शन

इस मामले में पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दरोगा को निलंबित कर दिया है। साथ ही, मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण की आगे की जांच सीओ डुमरियागंज को सौंपी गई है।

पुलिस अधीक्षक का बयान

सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाता है और दोषी अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]