सिद्धार्थनगर : इंडो-नेपाल सीमा पर 30 लाख की अवैध मुद्रा के साथ तस्कर गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले में इंडो-नेपाल सीमा पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध मुद्रा तस्करी का मामला पकड़ा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

 

सिद्धार्थनगर जिले में इंडो-नेपाल सीमा पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध मुद्रा तस्करी का मामला पकड़ा है। मोहाना थाना पुलिस ने बुद्धा चौक बर्डपुर कस्बे से एक व्यक्ति को 30 लाख की नेपाली मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रदीप यादव के रूप में हुई है, जो शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के डफरा नानकार का रहने वाला है। आरोपी के पास से 30 लाख नेपाली मुद्रा, 550 रुपये भारतीय मुद्रा और एक मारुति वरना कार (UP32JP9911) बरामद की गई है।

थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी शुद्धोधन उप-निरीक्षक महेंद्र कुमार और आरक्षी संजीत पांडेय, अरविंद चौहान, नितिन पाठक शामिल थे। आरोपी को कस्टम अधिनियम की धारा 11 के तहत गिरफ्तार कर कस्टम कार्यालय बढ़नी भेज दिया गया है।यह कार्रवाई एएसपी सिद्धार्थ के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर अरुणकांत सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.