महराजगंज:मंगलवार रात को घर से निकला व्यक्ति,अगली सुबह खेत में मिला व्यक्ति का शव,परिजनों हत्या कीआशंका

महराजगंज

महराजगंज के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के महुअवा गांव के टोला तिलकहना निवासी एक व्यक्ति फोन आने पर मंगलवार रात को घर से निकला था।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के महुअवा गांव के टोला तिलकहना निवासी एक व्यक्ति फोन आने पर मंगलवार रात को घर से निकला था। उसका शव बुधवार को गांव से सटे खेत में मिला। परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका जताई है।मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई

जानकारी केअनुसार, महुअवा गांव के टोला तिलकहना निवासी श्रीराम के मोबाइल पर मंगलवार रात में किसी का फोन आया। उसके बाद वह अचानक महुअवा ढाला की ओर निकल पड़े। जो काफी देर तक लौट कर घर नहीं आए।

उसके बाद परिजनों ने श्रीराम की काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। कल बुधवार सुबह खेत की ओर निकले कुछ ग्रामीणों ने श्रीराम का शव खेत में देखा तो सन्न रह गए

इसकी सूचना लोगों ने आनन-फानन में मृत श्रीराम के परिजन को दी। उसके बाद मृत श्रीराम के पत्नी भानमती सहित अन्य परिजनों में चीख पुकार मच गई।बताया जा रहा है कि मृत श्रीराम के दो बेटे राजेश और राजन है.वह खेती किसानी का कार्य करते थे। ऐसे में उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। सदर कोतवाल सत्येंद्र राय के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]