महराजगंज
महराजगंज जिले के एसडीएम निचलौल ने ठूठीबारी ग्राम सभा में एसडीएम निचलौल के निरीक्षण की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले के निचलौल तहसील के ठूठीबारी ग्रामसभा में एसडीएम ने बुधवार को नगर के सीएससी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई केंद्रों पर आधार कार्ड आईडी मशीन निर्धारित स्थान से अलग संचालित होना पाया गया। निरीक्षण की खबर से सीएससी केंद्र संचालकों में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने बताया कि खामियां मिलने वाले संबंधित केंद्र संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि आधार कार्ड सहित दस्तावेजों को ठीक करने के लिए भी ओवर रेटिंग मिली है। उन्होंने कहा कि इनकी कार्रवाई के लिए निरीक्षण आख्या प्रेषित की जाएगी।
सूत्रों के हवाले से मिली सूचना के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा शिकायत किए जाने पर ठूठीबारी क्षेत्रों के संबंधित कॉमन सर्विस सेंटरों का एसडीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें कुछ केंद्रों का मानक के अनुसार विसंगति पाया गया है। एसडीम ने पुष्टि मिलने के बाद करवाई करने का आश्वासन दिया है।
महराजगंज : हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से एक बंदर की मौत, एक की हालत गंभीरhttps://t.co/LpwLyIzTbc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 5, 2025


















