नौगढ़ उपस्वास्थ्य केंद्र कोड़रा ग्रान्ट में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने बीएचएनडी का कियाऔचक निरीक्षण

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले के नौगढ़ विकास खंड स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र कोड़रा ग्रान्ट में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने बीएचएनडी  का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जिले के नौगढ़ विकास खंड स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र कोड़रा ग्रान्ट में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने बीएचएनडी  का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में कई खामियां सामने आईं। जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था का जायजा लिया और लेबर रूम, वैक्सीनेशन, एएनसी और एचआरपी जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण रजिस्टरों का गहन निरीक्षण किया।

स्वास्थ्य विभाग को यह निर्देश दिया गया कि टीकाकरण दिवस से एक दिन पहले घर-घर जाकर लोगों को सूचित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी टीकाकरण का लाभ उठा सकें। यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और लोगों तक सही समय पर जानकारी पहुंचाने के लिए उठाया गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.