सिद्धार्थनगर : जिलाधिकारी ने विद्यालय समेत सड़कों पर चलने वाले वाहनों के उपर कसा शिकंजा, जानें एआरटीओ क्या कुछ दिए आवश्यक निर्देश

सिद्धार्थनगर

जिलाधिकारी राजा गणपति आर सिद्धार्थनगर जिले में अनियमित रूप से चल रही वाहनों के उपर शिकंजा कसने के लिए एआरटीओ को निर्देशित किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

आज मंगलवार को जिलाधिकारी डॉक्टर राजागणपति आर ने सभी विद्यालय में चल रहे वाहनों का फिटनेस की जांच कराने का निर्देश दिया है और बिना पंजीकरण के वाहन न चलाने तथा बिना परमिट के वाहनों पर कार्यवाही करने का जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया है।

इतना ही नहीं जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने ओवर लोडिंग चल रहे वाहनों पर शिकंजा कसने का एआरटीओ को सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किये है। जिलाधिकारी द्वारा यह भी कहा गया है कि सड़क के किनारे गिट्टी व अन्य सामग्री रखने पर नोटिस देकर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में थाने एवं तहसील में जब्त कराया जाये, जिससे राहगीरों को यात्रा करने में असुविधा न हो। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने बैठक कर इन आदेशों पर तत्काल प्रभाव डालने के लिए संबंधित को सख्त दिशा निर्देश दिया गया है।

 

 

 

Voice Of News 24