गणतंत्र दिवस कि तैयारियों को लेकर जश्न में डूबा भारत का एक-एक जवान

26 जनवरी सभी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाने कि तैयारियों में भारतीय जवानों के अंदर एक अलग ही जूनून अभी से ही जग गया है। किस तरह झलक रहा जवानों में उत्साह? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है, इससे सब वाकिफ हैं। इस दिवस को पूरे भारतीय हर्षोल्लास पूर्वक मनाते हैं और देश के लिए शहीद हुए जवानों एवं देशभक्तों को याद कर उनकी गाथाओं कि चर्चा करते हैं।
यूं तो पूरे देश भर के लोग गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियों में जुट गए हैं। विद्यालयों में भी इस गणतंत्र दिवस को बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। इस दिन बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए भारत के दिग्गज जवानों और देशभक्तों कि कुर्बानियों का झलक दिखाकर लोगों को उन देशभक्तों कि अथक प्रयासों की कहानी को बताते और लोगों के अंदर देशभक्ति का जूनून जगाते हैं। कुछ इसी प्रकार का जूनून गणतंत्र दिवस कि तैयारियों को लेकर जवानों के अंदर अभी से दिखने लगा है। सोशल मीडिया पर जवानों का एक विडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देश के जवान ढोल-नगाड़ों पर झूमते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये जवान गणतंत्र दिवस कि तैयारियों में जुटे हुए हैं और उस दिन की ज़श्न मनाने का अभ्यास कर रहे हैं। वायरल विडियो में जवान एक-दूसरे के साथ ढोल-नगाड़ों पर कमरतोड़ डांस करते नजर आ रहे हैं,जो काफी मनमोहक झांकियां है।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]