ठूठीबारी में निःशुल्क पशु स्वास्थ्य शिविर का चलाया गया अभियान,140 पशुओं का किया गया उपचार

महराजगंज

जनपद महराजगंज के ठूठीबारी क्षेत्र में निःशुल्क पशुओं का कैम्प लगाया गया, जिसमें आस-पास क्षेत्र के लोगो ने अपने पशुओं का फ्री में उपचार कराया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद महराजगंज के ठूठीबारी एसएसबी की संयुक्त टीम ने आज शनिवार को ठूठीबारी के क्षेत्र राजाबारी में निःशुल्क पशु स्वास्थ्य शिविर का अभियान चलाया,जिसमें तकरीबन 140 पशुओं का निःशुल्क उपचार किया गया। 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बीओपी ठूठीबारी द्वारा आयोजित इस निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर में राजाबारी, पजरफोरवा, रमजीता, टडहवां, सड़कहवाँ, धरमौली, बैरिया, किशुनपुर, और रामनगर के पशुपालकों ने अपने पालतू पशुओं का उपचार डॉक्टर सुशांत शाहजी पारेकर से कराया।
इस शिविर के आयोजन से आस पास के लोग बहुत ही संतुष्ट हुए, जो अपने पशुओं का इलाज कराने आए थे। इस दौरान पशुपालकों को ठंड के महीने में पशुओं को स्वस्थ रखने के उपाय भी बताए गए।इस मौके पर विपिन कुमार, राजू सहित तमाम लोग मौजूद थे।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.