महराजगंज
कहते हैं,” मंजिल मिल ही जाती है, भटकते-भटकते, गुमराह तो वो लोग हैं जो घर से निकले ही नहीं”। कुछ इसी तर्ज पर महराजगंज के इस लाल ने अपने सफलता को हासिल कर आज सुर्खियों में बन गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट
![]()
ऐसा कहा जाता है कि “सफलता किसी का मोहताज नहीं होती है।” यह उन्हीं को मिलती है जो लगातार परिश्रम करते रहते हैं और अपनी जिद पर अड़े रहकर लगातार प्रयासरत रहते हैं। इस तरह का कारनामा महाराजगंज जिले के नौतनवा तहसील अंतर्गत एक छोटे से गांव शीशगढ़ के टोला लक्ष्मीपुर के एक लाल अभिषेक त्रिपाठी ने कर दिखाया है। बिहार राज्य के पश्चिमी चंपारण जिले में बगहा गांव के पीपरासी ब्लॉक में पशु चिकित्सक के रूप में चयनित होकर जनपद का नाम रौशन किया है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक अभिषेक बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल थे। उनके पिता ध्रुव नारायण त्रिपाठी विषम परिस्थितियों में रहकर भी बच्चों के पढ़ाई से कोई समझौता नहीं किए और उनकी जरूरतों को सदा पूरा करते रहे, जिसका परिणाम आज सामने आ गया है,जो काफी संतोषजनक है।
इस तरह से शुरू हुआ था अभिषेक के पढ़ाई का सिलसिला
आपको बताते चले कि अभिषेक कि प्रारंभिक शिक्षा यानी कक्षा 10वीं (वर्ष 2013) तक सीक्रेट हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल निचलौल से पूरी हुई। उसके बाद इंटरमीडिएट की पढ़ाई सीनियर सेकेंडरी महात्मा गांधी इंटर कॉलेज गोरखपुर से (वर्ष 2015) पूर्ण करके आगे की तैयारी गोरखपुर से शुरू कर दिये। वर्ष 2019 में आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या में एडमिशन हुआ और वर्ष 2024 में पास आउट होकर इस समय बिहार राज्य के पश्चिमी चंपारण जिले में बगहा गांव के पीपरासी ब्लॉक में पशु चिकित्सक के रूप में कार्यरत हैं।
अभिषेक के इस सफलता पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस खुशी में शामिल होने और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश उर्फ पप्पू यादव, बिपिन यादव, छोटू त्रिपाठी, सत्यसेन यादव,गोलू यादव, वीरेंद्र यादव, डॉ. सुनील गुप्ता समेत तमाम लोग बधाइयां देकर उनके आगे के जीवन को उज्जवल बनाने कि कामना किए हैं। वहीं उनके परिवार के लोग एक-दूसरे को मिठाइयां बांटकर खुशी अफजाई करने में लगे हुए हैं।
बलरामपुर पुलिस:बिजली के तार चोर गिरोह का पर्दाफाश, एक की मौत, दो गिरफ्तारhttps://t.co/V1dAppuvxP
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 11, 2025

















