बलरामपुर
बलरामपुर: जनपद में गौ तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट
![]()
बलरामपुर: जनपद में गौ तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को थाना पचपेड़वा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से दो गौवंश भी बरामद किए हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग क्षेत्र में गौवंश को इकट्ठा कर तस्करी करने की फिराक में हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शंकरपुर खुर्द से शंकरपुर कलां जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर दी। पुलिस ने मौके से मोहम्मद समशाद (पुत्र अकबर अली, निवासी शिवपुर भगवानपुर), बालजी (पुत्र अटल यादव) और रुपचन्द (पुत्र पुजारी यादव) को गिरफ्तार किया। दोनों बालजी और रुपचन्द लौकहवा थाना पचपेड़वा के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो गौवंश भी बरामद किए, जिन्हें वे तस्करी के लिए ले जाने की योजना बना रहे थे।
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी योगेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी विभिन्न जनपदों में गौ तस्करी का धंधा करते थे। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेजा जा रहा है।
बलरामपुर पुलिस:बिजली के तार चोर गिरोह का पर्दाफाश, एक की मौत, दो गिरफ्तारhttps://t.co/V1dAppuvxP
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 11, 2025

















